बिज़नेस

आर्थिक कार्य विभाग ने केन्द्रीय बजट 2024-25 की घोषणा के अनुसरण में विदेशी मुद्रा (कंपाउंडिंग कार्यवाही) नियम, 2024 को अधिसूचित किया

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा विदेशी निवेश के लिए नियमों व विनियमों को सरल बनाने से संबंधित केन्द्रीय बजट 2024-25 की घोषणा के अनुसरण में, वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) ने आज विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 की धारा 15 के साथ पठित धारा 46 के तहत दी गई शक्तियों के अंतर्गत विदेशी मुद्रा (कंपाउंडिंग कार्यवाही) नियम, 2024 को अधिसूचित किया है। ये संशोधित नियम मौजूदा विदेशी मुद्रा (कंपाउंडिंग कार्यवाही) नियमों का स्थान ले लेंगे, जो 2000 में जारी किए गए थे।

व्यापार करने में आसानी को और अधिक सुविधाजनक बनाने हेतु मौजूदा नियमों व विनियमों को सुव्यवस्थित एवं तर्कसंगत बनाने की एक व्यापक पहल के हिस्से के रूप में, भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से कंपाउंडिंग कार्यवाही नियमों की व्यापक समीक्षा की गई।

कंपाउंडिंग से संबंधित आवेदनों के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी लाने और उसे सुव्यवस्थित करने के प्रावधानों को सक्षम करने, आवेदन शुल्क एवं कंपाउंडिंग राशि के लिए डिजिटल भुगतान के विकल्पों की शुरूआत और अस्पष्टता को खत्म करने एवं प्रक्रिया को स्पष्ट करने हेतु प्रावधानों के सरलीकरण एवं युक्तिकरण पर ध्यान केन्द्रित करने पर जोर दिया गया है।

ये संशोधन निवेशकों के लिए ‘निवेश में आसानी’ और व्यवसाय में संलग्न लोगों के लिए ‘व्यवसाय करने में आसानी’ को बढ़ावा देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

7 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

12 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

12 घंटे ago