भारत

डाक विभाग ने डिजिटल एड्रेस डीपीआई के टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर दस्तावेजीकरण के लिए FSID और IISc के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

डाक विभाग ने “डिजिटल एड्रेस कोड” नामक एक पहल शुरू की है जिसका उद्देश्य भारत में एक मानकीकृत जियो-कोडेड एड्रेसिंग सिस्टम के लिए एक डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की स्थापना करना है, जिससे भारत में “एड्रेस एज ए सर्विस” (एएएएस) स्थापित करने के लिए सार्वजनिक और निजी सेवाओं की नागरिक-केंद्रित डिलीवरी के लिए सरलीकृत एड्रेसिंग समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस पहल के एक भाग के रूप में, संचार मंत्रालय के तहत डाक विभाग (डीओपी) ने डिजिटल एड्रेस डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) के लिए टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर की डिजाइनिंग और दस्तावेजीकरण के लिए फाउंडेशन फॉर साइंस इनोवेशन एंड डेवलपमेंट (एफएसआईडी), भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस रणनीतिक सहयोग का उद्देश्य डिजिटल एड्रेस डीपीआई की स्थापना के लिए आधारभूत तकनीकी सिद्धांतों और डिजाइन को तैयार करना है, जिसे एक मानकीकृत, भू-संदर्भित और अंतर-संचालन योग्य एड्रेसिंग सिस्टम के रूप में देखा जाता है, जो देश में एड्रेस डेटा के निर्माण, साझाकरण और उपभोग के तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। यह एक आधारभूत सार्वजनिक अवसंरचना के रूप में काम करेगा जो सेवा वितरण, आपातकालीन प्रतिक्रिया, वित्तीय समावेशन और शहरी नियोजन को सुव्यवस्थित करने के लिए सरकार, व्यवसाय और नागरिक सेवाओं के साथ एकीकृत होगा।

इस अवसर पर डाक विभाग के सदस्य (परिचालन) हरप्रीत सिंह ने कहा: “डिजिटल एड्रेस डीपीआई एक परिवर्तनकारी पहल है जो देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायक होगी। आईआईएससी के साथ साझेदारी से तकनीकी रूप से सुदृढ़, सुरक्षित, मापनीय, नागरिक केंद्रित, गोपनीयता का सम्मान करने वाला और भविष्य के लिए तैयार ढांचा सुनिश्चित होगा जो भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और शासन की जरूरतों का समर्थन करेगा।”

आईआईएससी के रिसर्च प्रोफेसर एवं एफएसआईडी के सेंटर ऑफ डेटा फॉर पब्लिक गुड (सीडीपीजी) के अध्यक्ष प्रोफेसर इंदर गोपाल ने कहा: “हम भारत के लिए डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम के लिए एक अग्रणी डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को आकार देने में डाक विभाग के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं। इस गेम-चेंजिंग पहल के माध्यम से हमारा लक्ष्य एक लचीला और स्केलेबल आर्किटेक्चर बनाना है जो शहरी और ग्रामीण दोनों समुदायों को लाभान्वित करते हुए लोकेशन इंटेलिजेंस को बढ़ाता है।”

डाक विभाग और एफएसआईडी, आईआईएससी के बीच सहयोग एक निर्बाध, कुशल और प्रौद्योगिकी-संचालित एड्रेसिंग प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो डिजिटल नवाचार में भारत के नेतृत्व को मजबूत करता है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के छह जिलों में 108 नक्‍सलियों ने समर्पण किया

गृह मंत्रालय ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के छह जिलों में 108 नक्‍सलियों ने समर्पण…

36 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को जारी करेंगे पीएम‑किसान की 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम‑किसान)…

46 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से अमरीका को 50 वर्ष में पहली तेल रिफाइनरी मिलने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार 12 वर्ष से अधिक समय से कोमा में रहे व्यक्ति के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पहली बार 32 वर्षीय एक व्यक्ति को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी…

2 घंटे ago

CCI ने क्यूब-वी द्वारा डीवाईआईपीएल, डीवीआईपीएल, डीजीआईपीएल और डीटीईएचपीएल के सड़क परिसंपत्ति व्यवसाय के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रस्तावित संयोजन में क्यूब हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर वी प्राइवेट लिमिटेड ( क्यूब वी ) और…

2 घंटे ago

CCI ने मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्योरफिट हेल्थकेयर में एक निश्चित हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा क्योरफिट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड…

2 घंटे ago