माउंट कांग यात्से-II चोटी पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के लड़कों और लड़कियों के पर्वतारोहण अभियान को 28 मई, 2024 को नई दिल्ली से राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह चोटी लद्दाख क्षेत्र में 6,250 मीटर/20,505 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और वर्ष 1970 के बाद से यह एनसीसी कैडेट्स का 87वां पर्वतारोहण अभियान है।
टीम में विभिन्न एनसीसी निदेशालयों के पांच अधिकारी, 17 स्थायी प्रशिक्षक और 24 कैडेट (12 लड़के एवं 12 लड़कियां) शामिल हैं। यह टीम जून 2024 के अंत तक माउंट कांग यात्से-II पर चढ़ाई करने का प्रयास करेगी।
राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक ने टीम की सफलता की कामना की और युवाओं के विकास में राष्ट्रीय कैडेट कोर की महत्वपूर्ण भूमिका तथा कैडेटों को विविध साहसिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रदान किए गए अवसरों का उल्लेख किया। उन्होंने कैडेटों को इस अभियान के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों का धैर्य, साहस, कार्य कुशलता व अदम्य भावना के साथ सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…
जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…
भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…
ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…
भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत एमटी एल गाईया पर कल हुए हमले…
पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…