अंतर्राष्ट्रीय

ईरानी मिसाइल के दक्षिणी इजरायल के मुख्य अस्पताल पर हमले से दर्जनों लोग घायल

दक्षिणी इज़राइल के मुख्य अस्पताल पर आज सुबह ईरानी मिसाइल के हमले से व्यापक क्षति हुई है और कई लोग घायल हो गए। इस बीच, इज़राइल-ईरान संघर्ष में परमाणु संयंत्रों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर नए हमलों में वृद्धि हुई है। सोरोका अस्पताल पर हमला नागरिक चिकित्सा सुविधाओं को निशाना बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

इजरायली बलों ने कथित तौर पर ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर भी हमला किया। सैन्य अधिकारियों के अनुसार तेहरान के आसमान पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सैन्य हस्तक्षेप पर विचार कर रहे हैं क्योंकि संघर्ष पश्चिम एशिया में फैलने का खतरा है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने वाशिंगटन को सख्त चेतावनी दी है कि ईरानी क्षेत्र पर किसी भी अमेरिकी हमले के गंभीर परिणाम होंगे।

ईरान ने आज सुबह इजरायल पर 14वीं बार हमला किया है, जिसमें उसने निर्धारित लक्ष्यों पर 25 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि गाव-याम में इजरायली सेना के साइबर कमांड मुख्यालय और एक खुफिया केंद्र पर हमला किया गया। एक मिसाइल कथित तौर पर तल अवीव के पास एक ऊंची इमारत और कई आवासीय इमारतों पर गिरी। इजरायल की राष्ट्रीय बचाव सेवा के अनुसार, हमलों में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं।

रिपोर्टों से यह भी संकेत मिलता है कि इजरायली स्टॉक एक्सचेंज की इमारत को नुकसान पहुंचा है। इजरायली अधिकारियों ने अब तक ईरानी हमलों में कम से कम 24 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिसमें सबसे गंभीर घटनाओं में से एक सोरोक्‍का अस्‍पताल पर सीधा हमला शामिल है, जो संघर्ष शुरू होने के बाद से चिकित्‍सा बुनियादी ढांचे पर सबसे बडा आक्रमण है।

Editor

Recent Posts

राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने नव निर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई

राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज उन्नीस नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों रामदास बंडु आठवले, माया चिंतामन इवनाते,…

4 मिनट ago

TDB-DST ने भारत-ब्रिटेन सहयोगात्मक अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम के तहत एडवांस्‍ड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के लिए एसचार्ज प्राइवेट लिमिटेड को सहयोग प्रदान किया

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने "इलेक्ट्रिक…

8 मिनट ago

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

7 घंटे ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

7 घंटे ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

7 घंटे ago