बिज़नेस

DPIIT और मर्सिडीज-बेंज इंडिया नवाचार, स्थिरता और सड़क सुरक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ आए

उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) और मर्सिडीज-बेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारत के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र, सड़क सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य तकनीकी उत्कृष्टता प्राप्त करने और सामाजिक विकास को प्रोत्साहन देने में स्टार्टअप, नवाचारियों और उद्यमियों का सहयोग करना है।

यह सहयोग संरचनात्मक कार्यक्रम बनाने पर केंद्रित होगा जो स्टार्टअप को बुनियादी ढांचा, मार्गदर्शन, वित्तपोषण के अवसर और बाजार संपर्क प्रदान करेगा। यह पहल अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को भी सुगम बनाएगी और दीर्घकालिक प्रभाव को प्रोत्साहन देने के लिए जानकारी के लेन-देन को सुनिश्चित करेगी।

इस अवसर पर बोलते हुए, डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि मर्सिडीज-बेंज इंडिया के साथ साझेदारी भारत की विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने और जिम्मेदार और संपोषित नवाचारों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। उन्होंने इस विषय पर जोर दिया कि यह सहयोग “उद्योग-अकादमिक संबंधों को मजबूत करेगा और एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करेगा, जो प्रभावशाली तकनीकी प्रगति को बढ़ावा दे”।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक संतोष अय्यर ने सहयोग के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता और उन्नत विनिर्माण के कंपनी के फोकस क्षेत्रों के अनुरूप है। उन्होंने इस विषय पर प्रकाश डाला कि कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) फंडिंग के माध्यम से, मर्सिडीज-बेंज इंडिया सार्थक सामाजिक प्रभाव को आगे बढ़ाने के लिए इंक्यूबेटर्स संस्थानों के साथ मिलकर काम करेगी।

समझौता ज्ञापन पर डीपीआईआईटी के निदेशक डॉ. सुमीत कुमार जारंगल और मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक संतोष अय्यर ने दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

4 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

4 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

5 घंटे ago