विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल, स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार, ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्रिटिस और नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि- भारत और जर्मनी के बीच बैठक के दौरान पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। स्लोवाकिया के विदेश मंत्री के साथ बैठक में विनिर्माण, रक्षा, अंतरिक्ष सहित द्पिक्षीय एजेंडे पर चर्चा हुई। ग्रीस के विदेश मंत्री के साथ हुई बातचीत में राजनयिक उपस्थिति बढ़ाने, संपर्क मजबूत करने और व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
वही, डॉ. जयशंकर ने नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन को उनकी हालिया नियुक्ति पर बधाई दी। साथ ही, दोनों पक्षों ने सेमीकंडक्टर, एआई, जल प्रबंधन और अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…