बिज़नेस

वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-अगस्त) के दौरान, देश में कुछ प्रमुख खनिजों के उत्पादन में मजबूत वृद्धि

वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड उत्पादन स्तर तक पहुंचने के बाद, वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-अगस्त) के दौरान, देश में कुछ प्रमुख खनिजों के उत्पादन में मजबूत वृद्धि देखी गई है। मूल्य के आधार पर देखा जाए तो कुल एमसीडीआर खनिज उत्पादन में लौह अयस्क का हिस्सा लगभग 70 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2023-24 में, लौह अयस्क का उत्पादन 274 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) था। अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, लौह अयस्क का उत्पादन वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-अगस्त) में 108 एमएमटी से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-अगस्त) में 116 एमएमटी हो गया है, जो 7.4 प्रतिशत की ठीक-ठाक बढ़ोतरी को दर्शाता है। मैंगनीज अयस्क का उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-अगस्त) में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 1.5 एमएमटी हो गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 1.3 एमएमटी था।

अलौह धातु के क्षेत्र में, वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-अगस्त) में, प्राथमिक एल्यूमीनियम उत्पादन ने पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 1.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-अगस्त) में बढ़कर 17.49 लाख टन (एलटी) हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-अगस्त) में 17.26 लाख टन था। इसी तुलनात्मक अवधि के दौरान, परिष्कृत तांबे का उत्पादन 5.8 प्रतिशत बढ़कर 1.91 लाख टन से 2.02 लाख टन हो गया है।

भारत दूसरा सबसे बड़ा एल्यूमीनियम उत्पादक देश है, जो परिष्कृत तांबे में शीर्ष दस उत्पादक देशों में से एक है और विश्व में चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक देश है। चालू वित्त वर्ष में लौह अयस्क के उत्पादन में निरंतर वृद्धि उपयोगकर्ता उद्योग अर्थात इस्पात में मजबूत मांग की स्थिति को दर्शाती है। एल्युमीनियम और तांबे के उत्पादन में वृद्धि के साथ, ये विकास रुझान ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, निर्माण, मोटर वाहन और मशीनरी जैसे उपयोगकर्ता क्षेत्रों में निरंतर मजबूत आर्थिक गतिविधि की ओर इशारा करते हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को…

3 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में रामनवमी का पर्व आज श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।…

3 घंटे ago

OECD ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP विकास दर 7.6 प्रतिशत और 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची कल रात प्रकाशित की गई। अंतिम…

3 घंटे ago

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

20 घंटे ago