बिम्स्टेक नेताओं की आगामी शिखर बैठक की तैयारी के सिलसिले में न्यूयार्क में आज विदेश मंत्री डॉ.सुब्रहमण्यम जयशंकर ने बिम्स्टेक देशों के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक की अध्यक्षता की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ.जयशंकर ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, व्यापार, निवेश, अर्थव्यवस्था और ऊर्जा के क्षेत्रों में भारत के साथ आपसी सहयोग का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि बैठक में क्षमता निर्माण, कौशल विकास और लोगों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के अवसर तलाशने के साथ–साथ क्षेत्र में वास्तविक, समुद्री और डिजिटल संपर्क को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। डॉ.जयशंकर ने कहा कि बिम्स्टेक उत्कृष्टता केंद्रों का विकास एक सामूहिक संकल्प है और पड़ोस प्रथम, विजन सागर और एक्ट ईस्ट पॉलिसी के अनुसार बिम्स्टेक के साथ व्यापक साझेदारी, भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…