अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने UNGA में किया जम्मू-कश्मीर का जिक्र, भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र किए जाने पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा है कि सैनिक शासन, आतंकवाद, नशीले पदार्थों की तस्‍करी और अंतरराष्ट्रीय अपराधों के लिए पूरी दुनिया में कुख्‍यात पाकिस्‍तान जैसे देश ने विश्‍व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आलोचना करने का दुस्साहस किया है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में एक सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय राजनयिक भाविका मंगलानंदन ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान ने लंबे समय से अपने पड़ोसियों के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है। इसने भारतीय संसद, भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई, बाजारों और तीर्थ स्‍थलों को जोड़ने वाले मार्गों पर हमला किया है। ये सूची बहुत लंबी है। ऐसे में पाकिस्‍तान द्वारा हिंसा को लेकर दूसरों की आलोचना करना पाखंड की पराकाष्‍ठा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के अविभाज्य और अभिन्न अंग, जम्मू-कश्मीर में चुनावों को बाधित करने के लिए लगातार आतंकवाद का इस्तेमाल किया है। पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को उकसाने का परिणाम उसे भुगतना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यह हास्यास्पद है कि एक देश जिसने 1971 में व्‍यापक नरसंहार किया था और अपने यहां अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार करता है वह असहिष्णुता के बारे में बोलने की हिमाकत कर रहा है। दुनिया देख रही है कि पाकिस्तान की हकीकत क्या है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में आम बहस के दौरान शहबाज शरीफ द्वारा जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर भारत ने जवाब दिए जाने के अपने अधिकार का इस्‍तेमाल करते हुए ये बातें कहीं।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 राज्यों को कृषि विकास के लिए 1,183 करोड़ रु. से अधिक की दूसरी ‘मदर सैंक्शन’ जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर और समृद्ध किसान' के विजन को धरातल पर तेजी से…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएम-डीडीकेवाई) की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में प्रधानमंत्री…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के 26वें…

7 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 20 से 25 जुलाई के बीच देशभर में नीट पेपर लीक मुद्दे…

8 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने गुजरात के भावनगर पारा यार्ड के पुनर्निर्माण के लिए 125 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी

भारतीय रेलवे ने गुजरात के भावनगर पारा (बीवीपी) यार्ड के पुनर्निर्माण परियोजना को लगभग 125…

9 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने समस्तीपुर डिवीजन के 21 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए 233 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी

भारतीय रेलवे ने पूर्वी मध्य रेलवे (ईसीआर) के समस्तीपुर डिवीजन के 21 स्टेशनों पर 233…

9 घंटे ago