विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन वर्ष 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़पों से खराब हुए संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधों में तनाव से किसी भी पक्ष को लाभ नहीं होगा।
डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि मतभेद विवाद नहीं और प्रतिस्पर्धा संघर्ष नहीं बननी चाहिए। उन्होंने नई दिल्ली में कल एशिया सोसाइटी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्यूंग-व्हा कांग के साथ भारत-चीन संबंधों पर बातचीत में यह बात कही।
डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर से दोनों देशों के बीच संबंधों में कुछ सुधार हुआ है और दोनों देश अपने संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देश कई मुद्दों पर प्रतिस्पर्धा करते हैं, लेकिन इसका अर्थ दोनों देशों के बीच संघर्ष नहीं होना चाहिए।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…
लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…
पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…