अंतर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कई खाड़ी देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत की; संवाद और कूटनीति के माध्यम से तनाव कम करने का आह्वान किया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल क्षेत्रीय तनाव के बीच, खाड़ी देशों के कई विदेश मंत्रियों से बातचीत की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में अपनी बातचीत साझा की।

डॉ. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल-नाहयान के साथ खाड़ी क्षेत्र की बदलती स्थिति पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत इस बिगड़ती स्थिति से चिंतित है। उन्होंने भारतीय समुदाय के कल्याण के प्रति संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना की। डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने सऊदी अरब के विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से भी खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय शांति और भारतीय समुदाय की सुरक्षा में भारत की रुचि पर बल दिया।

विदेश मंत्री ने कल शाम कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी से भी बात की। उन्हें कतर की स्थिति से अवगत कराया गया। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर दिए गए उनके आश्वासन का वे सम्मान करते हैं।

डॉ. जयशंकर ने बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुललतीफ बिन राशिद अल ज़ायनी से क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात चिंता का विषय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बहरीन सरकार ने भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

विदेश मंत्री ने कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्राह जाबेर अल-अहमद अल-सबाह से भी बात की। डॉ. जयशंकर ने तनाव बढ़ने पर भारत की चिंता का उल्‍लेख किया। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए कुवैत के विदेश मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन की वे सराहना करते हैं।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

6 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

6 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

8 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

8 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

8 घंटे ago