प्रवर्तन निदेशालय ने व्यवसायी राज कुंद्रा की करीब 98 करोड रूपए की संपत्ति कुर्क की है। कुर्क की गई संपत्ति में उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम पर एक फ्लैट, राज कुंद्रा के नाम पर एक बंगला और शेयर शामिल हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है।
प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस द्वारा दायर कई प्राथमिकियों के आधार पर अनेक एजेंटों के खिलाफ जांच शुरू की थी। इन सभी पर लोगों से झूठे वायदे कर बिटक्वाइन के रूप में छह हजार छह सौ करोड रूपए ऐंठने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में पता चला कि राज कुंद्रा को इस मामले के मास्टर माइंड से दो सौ 85 बिटक्वाइन मिले थे।
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…
महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…
विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…