भारत

पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्मदिन ईद मिलाद-उन-नबी, आज देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है

पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्मदिन, ईद मिलाद-उन-नबी, आज देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पैगंबर मुहम्मद के जीवन और शिक्षा से सम्बंधित “मिलाद महफिलें” और “सीरत सम्मेलन” आयोजित किए जा रहे हैं और मिलाद जुलूस भी निकाले जा रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी को, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को, मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि पैगंबर मुहम्मद ने लोगों को एकता और मानवता की सेवा का संदेश दिया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और खुशहाली लाए। करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करें।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा; “मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुभकामनाएँ।

यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और खुशहाली लाए। करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करें।

ईद मुबारक!”

Editor

Recent Posts

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

38 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

5 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

5 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

6 घंटे ago

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए PLI योजना के तीसरे राउंड के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…

6 घंटे ago

राष्ट्र आज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि…

6 घंटे ago