देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रमज़ान के पवित्र महीने के बाद आने वाला यह त्योहार भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है।
समूचे देश में आज सुबह से ही ईद की रौनक दिखाई दे रही है। मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर अमन, शांति और खुशहाली की दुआ कर रहे हैं। इधर, दिल्ली में जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की जा रही है। ईद-उल-फित्र, रमज़ान के महीने के समापन का प्रतीक है। इसमें मुसलमान, रोज़ा रखकर आत्म-संयम और इबादत करते हैं। एक दिन पहले चांद दिखने के बाद ईद की शुरुआत होती है। नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर “ईद मुबारकबाद देते हैं। ईद के अवसर पर घरों में सेवइयों समेत कई पारंपरिक व्यंजन बनाए जा रहे हैं और लोग अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ खुशियां साझा कर रहे हैं। इस मौके पर ‘ज़कात-उल-फितर’ देने की परंपरा भी निभाई जा रही है, यह हर सक्षम मुसलमानों द्वारा दिया जाने वाला एक अनिवार्य धार्मिक दान है। यह त्योहार समानता, दया और सहयोग का संदेश देता है।
अमरीका-इस्राएल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है। प्रमुख ऊर्जा ठिकानों…
सरकार ने आयकर नियम, 2026 अधिसूचित कर दिए हैं। ये नियम, पहली अप्रैल से प्रभावी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवरोज़ के विशेष अवसर पर देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में छपी उस खबर का स्वतः संज्ञान लिया है…
रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल…