चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें आयोग की वेबसाइट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को अपडेट करने में अत्यधिक देरी का आरोप लगाया गया था। आयोग ने दावों को निराधार करार देते हुए कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सभी 25 राउंड का डेटा हर पांच मिनट में अपडेट किया जा रहा था, जो तेजी से गिनती करने और उसकी सूचना प्रसारित करने का प्रमाण है। आयोग ने कहा कि परिणामों को अद्यतन करने में धीमी गति के आरोप को साबित करने के पक्ष में कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया है।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…