चुनाव

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम पटना पहुँची

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की पूरी टीम बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पटना पहुँच गई है। प्रतिनिधिमंडल में निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी शामिल हैं।

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा निर्वाचन आयोग के समक्ष मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, चुनाव संबंधी खर्च, ईवीएम, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाएँ, चुनाव के चरण, राजनीतिक रैलियों से जुड़े मुद्दे और एसआईआर जैसे विषय उठाने की संभावना है। इसके बाद आयोग आज ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। इन बैठकों में प्रशासन और कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। आयोग सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, उपमहानिरीक्षकों, जिला पदाधिकारियों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों को राजनीतिक दलों, प्रत्‍याशियों और मतदाताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहने का निर्देश दिया है। श्री कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों के उपचुनावों के लिए तैनात किए गये केंद्रीय पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव पर्यवेक्षक लोकतंत्र के मुख्‍य स्‍तंभ हैं। उन्होंने पर्यवेक्षकों को मतदान केंद्रों का दौरा करने और मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग की हाल ही में शुरू की गई पहलों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री…

1 घंटा ago

IGI हवाईअड्डे पर स्पाइसजेट और अकासा के विमानों से जुड़ी जमीन पर हुई घटना; डीजीसीए ने जांच शुरू की

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर टर्मिनल 1 के बे-संख्या 106 के पास…

3 घंटे ago

आईपीएल में पंजाब किंग्स ने मुंबई में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में, आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।…

4 घंटे ago

इसराइल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू

इस्राएल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम कल रात से लागू हो गया।…

4 घंटे ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में…

4 घंटे ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,…

5 घंटे ago