चुनाव

निर्वाचन आयोग आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

दिल्‍ली विधानसभा चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के जारी होने के साथ राष्‍ट्रीय राजधानी में 70 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस महीने की 17 तारीख तक उम्‍मीदवार अपना नामांकन दर्ज करा सकते हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। मतदान पांच फरवरी और मतगणना आठ फरवरी को होगी। 

नामांकन पत्र भरने में उम्‍मीदवारों को सुविधा पहुंचाने के लिए सभी प्रबंध कर लिए हैं। 70 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए मतदान अगले महीने की पांच तारीख को होगा। मतगणना आठ फरवरी को होगी। दिल्‍ली में 83 लाख से अधिक पुरुष और 71 लाख से अधिक महिला मतदाताओं को मिलाकर कुल 1 करोड़ 55 लाख से अधिक मतदाता हैं।

सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने राष्‍ट्रीय राजधानी में सभी विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। वहीं भाजपा ने अब तक अपने 29 उम्‍मीदवारों और कांग्रेस ने 48 उम्‍मीदवारों की घोषणा की है।

दिल्‍ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की सम्‍भावना है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीट जीतीं और भाजपा ने आठ सीट पर कब्‍जा किया, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

14 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

14 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

14 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

14 घंटे ago