लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। आज आंध्र प्रदेश और ओडिसा विधानसभा चुनाव तथा 25 अन्य विधानसभा सीटों के उप-चुनाव के लिए भी मतगणना हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को जनता और लोकतंत्र की जीत बताया है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…