भारत

असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक ही चरण में जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा चुनाव

निर्वाचन आयोग ने चार राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक ही चरण में चुनाव होंगे, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने कल नई दिल्‍ली में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि असम, केरल और पुद्दुचेरी में 9 अप्रैल को, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण और 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा।

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण में 152 और दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा। सभी सीटों की मतगणना एक साथ यानी, 4 मई को होगी।

चार राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी के वोटों की गिनती चार मई को होगी। असम, केरल और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना सूचना आज जारी होगी। तमिलनाडु के लिये अधिसूचना तीस मार्च को जारी की जायेगी। पश्चिम बंगाल के पहले चरण की अधिसूचना भी तीस मार्च को और दूसरे चरण की अधिसूचना दो अप्रैल को जारी होगी। निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

आचार संहिता लागू होने से पहले जो भी कदम उठाए गए, वे संबंधित सरकार का विशेषाधिकार है, लेकिन अब से आचार संहिता के नियम लागू होंगे। पश्चिम बंगाल चुनाव के बारे में निर्वाचन आयोग ने विस्तार से चर्चा की है। इसे पहले आठ चरणों की बजाय अब दो चरणों में कराया जाएगा। आयोग का मानना है कि चरणों की संख्या को कम करना ज़रूरी था ताकि यह प्रक्रिया सभी के लिए आसान और सुविधाजनक हो सके।

Editor

Recent Posts

फरवरी 2025 से कल तक एलपीजी आपूर्ति 53 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई: तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिकंडतंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…

7 घंटे ago

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…

11 घंटे ago

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के डिब्‍बों का निरीक्षण किया

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…

11 घंटे ago