अंतर्राष्ट्रीय

ईरान द्वारा इस्राइल पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने के बाद यूरोपीय संघ के नेता ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए सहमत

ईरान द्वारा इस्राइल पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने के बाद यूरोपीय संघ के नेता ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए सहमत हो गए हैं। ब्रसेल्‍स में दो दिन के सम्‍मेलन के लिए एकत्र हुए यूरोपीय संघ के नेताओं ने मिलकर यह फैसला लिया। सम्‍मेलन में सभी नेताओं ने मिलकर एक वक्‍तव्‍य जारी किया जिसमें उन्‍होंने सभी भागीदारों से भरपूर संयम बरतने और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए कहा जिससे इस क्षेत्र में तनाव में वृद्धि हो। सम्‍मेलन के अध्‍यक्ष चार्ल्‍स मिशेल ने कहा कि संघ ने ईरान को अलग-थलग करने के लिए हर संभव प्रयत्‍न करने के महत्‍व पर जोर दिया। संघ ने कहा कि ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाने का उद्देश्‍य ड्रोन और मिसाइल बनाने वाली कंपनियों पर निशाना साधना होगा।

ईरान ने पिछले सप्‍ताह के अंत में इस्राइल पर ड्रोन और मिसाइल से जबरदस्‍त हमला कर दिया था जिसके कारण उसे कुछ नुकसान पहुंचा था क्‍योंकि ज्‍यादातर प्रक्षेपास्‍त्रों को बीच में ही रोक दिया गया था। जर्मनी, फ्रांस और यूरोपीय संघ के कई देश एक ऐसी योजना पर विचार कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य रूस को ईरानी ड्रोन की आपूर्ति पर अंकुश लगाना है।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

11 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

11 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

11 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

13 घंटे ago