लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले, निजी टीवी चैनलों और अन्य एजेंसियों ने चुनाव पश्चात् के सर्वेक्षण परिणाम जारी किए हैं। इनमें से अधिकतर में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी करेगा।
इन परिणामों से संकेत मिलता है कि पांच सौ 45 सदस्यों वाली लोकसभा में एनडीए को दो-तिहाई बहुमत मिल सकता है। लोकसभा में सामान्य बहुमत के लिए दो सौ 72 सीट की आवश्यकता होती है। चुनाव विशेषज्ञों ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के साढे तीन सौ से अधिक सीटें जीतने का अनुमान व्यक्त किया है। विपक्षी आई.एन.डी.आई गठबंधन को लोकसभा में एक सौ 25 से डेढ सौ तक सीट मिल सकती हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का सीधा मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले आई.एन.डी.आई गठबंधन से था। सत्तारूढ भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का विश्वास है।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…