भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी

सरकार ने बांग्लादेश की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नेताओं को बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में सर्वदलीय बैठक में मिली सर्वसम्मति और समर्थन की सराहना की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू तथा केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बैठक में शामिल रहे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय, एनसीपी-शरद पवार गुट की सुप्रिया सुले, राष्‍ट्रीय जनता दल की मीसा भारती, समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर रामगोपाल यादव, डीएमके पार्टी के टी.आर. बालू और विपक्ष के अन्‍य नेता भी बैठक में उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के लल्‍लन सिंह, केंद्रीय मंत्री और जनता दल सेक्‍युलर के एच.डी. कुमारस्वामी, केंद्रीय मंत्री और तेलगुदेशम पार्टी के राममोहन नायडू और लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के अरुण भारती भी बैठक में शामिल हुए।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

10 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

10 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

10 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

10 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

11 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

14 घंटे ago