वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि तीन दशमलव दो प्रतिशत वैश्विक विकास दर की तुलना में भारत 8 दशमलव दो प्रतिशत की विकास दर के साथ सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन रहा है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में सभी वैश्विक संस्थाएं देश के विकास के अनुमानों को बढ़ा रही हैं। वित्त मंत्री ने कल लोकसभा में 2025-26 के लिए अनुदान की पूरक मांगों के जवाब में यह बात कही। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा देश की अर्थव्यवस्था के बारे में की गई एक नकारात्मक टिप्पणी पर विपक्ष की प्रतिक्रिया की मांग पर प्रहार करते हुए वित्त मंत्री ने बल दिया कि भारत को तीन प्रमुख वैश्विक एजेंसियों – डीबीआरएस, स्टैंडर्ड एंड पूअर्स और आरएंडआई – से रेटिंग अपग्रेड प्राप्त हुए हैं और भारत ने आलोचकों को गलत साबित कर दिया है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…