अंतर्राष्ट्रीय

गाजा युद्धविराम समझौते के अंतर्गत रिहा किये गये पहले तीन बंधक इसराइल पहुंचे

गाजा में हमास द्वारा रिहा किये गये तीन इस्राइली बंधक 471 दिनों के बाद स्‍वदेश लौट आए हैं। संघर्ष विराम शुरू होने के बाद हमास ने गाजा में इन बंधकों को रेड क्रॉस को सौंपा। इसके बाद इन्‍हें इस्राइली सेना को सौंप दिया गया।

हमास ने कहा है कि प्रत्‍येक रिहा बंधक के बदले 30 फलीस्‍तीनी बंदियों को इस्राइल की जेलों से रिहा किया जायेगा। समझौते के त‍हत इस्राइल ने 90 फलीस्‍तीनी बंदियों को रिहा कर दिया है।

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने इसे महत्‍वपूर्ण क्षण बताया है। उन्‍होंने समझौते के लिए अमेरिका के जो. बाइडन प्रशासन और नव निर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को श्रेय दिया।

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

3 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

3 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

20 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

21 घंटे ago