भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए थाईलैंड के विदेश मंत्री मैरिस सांगियाम्पोंगसा ने आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि रॉयल कथिना समारोह के लिए थाईलैंड के विदेश मंत्री की यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का उदाहरण है। उन्होंने भारत-थाईलैंड संबंधों, बहुपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की।
मैरिस सांगियाम्पोंगसा बृस्पतिवार को नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कल नई दिल्ली में विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के सदस्यों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया और धम्म की एशियाई शताब्दी की ओर विषय पर विशेष संबोधन दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को दुनिया भर में फैलाने में थाईलैंड और भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है।
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…