वैश्विक एजेंसी फिच रेटिंग्स ने अगले पांच वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का संशोधित अनुमान व्यक्त किया है। एजेंसी के अनुसार, सकल रोजगार में वृद्धि के कारण भारत की अनुमानित जीडीपी वृद्धि दर शून्य दशमलव दो प्रतिशत अधिक रहने की संभावना है।
दूसरी तरफ, एजेंसी ने चीन के विकास अनुमान को घटाकर 4.3 प्रतिशत कर दिया है जो पहले 4.6 प्रतिशत था। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की पिछले महीने जारी रिपोर्ट के अनुसार भी भारत सबसे तेज गति वाला प्रमुख देश बना हुआ है और यह अगले दो वर्ष में छह प्रतिशत से अधिक की वृद्धि वाला एकमात्र देश होगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 120 से अधिक देशों के विकास पूर्वानुमान में कटौती की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…