आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 20 जून 2025

ट्रम्प ने पहली बार माना भारत और पाकिस्तान के नेताओं ने किया संघर्ष रोकने का फैसला- अमरीकी राष्ट्रपति के इस बयान को दैनिक जागरण सहित कई अखबारों ने प्रमुखता दी है।

ईरान- इस्राइल युद्ध पर भी सभी अख़बारों की नज़र है। हिंदुस्तान ने लिखा है ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से बचाए गए 110 भारतीय विद्यार्थी दिल्ली पहुंचे, सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा- ईरान में अटकी थीं सांसें, स्वदेश आकर सुकून। जनसत्ता ने विद्यार्थियों की आपबीती बताते हुए लिखा है – हमारे सामने गिरी मिसाइलें, सता रही भविष्य की चिंता।

राष्ट्रीय सहारा और नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से बड़ी मात्रा में अधजले नोटों के मामले में सर्वोच्च न्यायालय की जांच समिति ने उन्हें हटाने की सिफारिश की। 64 पृष्ठ की जांच रिपोर्ट में कदाचार के आरोप हुए साबित।

दैनिक भास्कर ने लिखा है- अफसर नहीं बने! अब नई नौकरी की राह दिखायेगा, यू.पी.एस.सी.। यू.पी.एस.सी. की प्रतियोगी परीक्षाओं में मैरिट लिस्ट में जगह पाने से चूके प्रतिभाशाली युवाओं को दूसरे क्षेत्रों में नौकरी दिलाने के लिए यू.पी.एस.सी. ने प्रतिभा सेतु पोर्टल शुरू किया।

राजस्थान पत्रिका ने एक शोध के हवाले से लिखा है- चैट जीपीटी से दिमाग हुआ कमजोर, याददाश्त पर भी असर।

Editor

Recent Posts

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

2 मिनट ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

5 मिनट ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

10 मिनट ago

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

12 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

13 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

13 घंटे ago