भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में यमुना की सफाई, दिल्ली में पीने के पानी और सीवेज व्यवस्था पर बैठक कर एक होलिस्टिक एप्रोच के साथ कार्य करने के निर्देश दिए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक में यमुना की सफाई, दिल्ली में पीने के पानी और सीवेज व्यवस्था के लिए एक होलिस्टिक एप्रोच के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, जल शक्ति मंत्री सी आर पाटील, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय गृह सचिव, सचिव, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय, दिल्ली के मुख्य सचिव और केंद्र तथा दिल्ली सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि यमुना हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि आस्था का प्रतीक भी है, इसलिए इसकी स्वच्छता मोदी सरकार की प्राथमिकता है। अमित शाह ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय को सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STPs) के लिए एक SOP बनानी चाहिए जिससे उनकी गुणवत्ता, रख-रखाव और डिस्चार्ज के मानदंड स्थापित किए जाये। उन्होंने कहा कि ये SOP अन्य सभी राज्यों के साथ भी साझा की जाए।

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में यमुना, पीने के पानी और ड्रेनेज को लेकर हम आज जो भी योजना बनायें वह अगले 20 सालों को ध्यान में रख कर बने। उहोने कहा कि यमुना की सफाई में दिल्ली जल बोर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए, इसका सुदृढ़ीकरण बहुत आवश्यक है। गृह मंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड में खाली पदों को तत्काल भरे जाने को कहा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली में जल वितरण क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पूरी दिल्ली को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल का प्रबंधन बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल आपूर्ति के लिए जल बोर्ड पाइपलाइनों में लीकेज को रोकने के साथ जल वितरण संरचना को और सुदृढ़ बनाए। अमित शाह ने नालों से गाद हटाने के लिए विश्व-स्तरीय तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया।

Editor

Recent Posts

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर बिहार के गयाजी पहुंचे

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर…

2 घंटे ago

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत…

2 घंटे ago

आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया को पीएम-सेतु के अंर्तगत पहली रणनीतिक निवेश योजना की मंजूरी मिली

राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे…

3 घंटे ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “खेत बचाओ अभियान” को केवल एक जागरूकता कार्यक्रम…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पणजी में गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पणजी में गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में…

3 घंटे ago