ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने और आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पीएमजीएसवाई-III के अंतर्गत मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी है जिनका विवरण नीचे दिया गया है:-
मणिपुर : राज्य के लिए 225.15 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 280.97 किलोमीटर लम्बी 41 सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इस पहल को जारी रखते हुए, पीएमजीएसवाई-III के अंतर्गत राज्य में 404.72 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 502.24 किलोमीटर लम्बी 56 सड़कें पहले ही स्वीकृत की जा चुकी हैं।
मिजोरम : राज्य के लिए 67.69 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 373.46 मीटर लंबे 07 लंबी अवधि के पुल (एलएसबी) मंजूर किए गए हैं। इस पहल को जारी रखते हुए, पीएमजीएसवाई-III के अंतर्गत राज्य में 562.70 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 487.50 किलोमीटर लंबी 17 सड़कें पहले ही मंजूर की जा चुकी हैं।
हिमाचल प्रदेश: राज्य के लिए 970.772 मीटर लंबाई वाले 21 लंबी अवधि के पुल (एलएसबी) मंजूर किए गए है जिन पर 140.90 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश होगा। इस पहल को जारी रखते हुए, पीएमजीएसवाई-III के अंतर्गत राज्य में 3,345.82 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 3,123.117 किलोमीटर लंबी 299 सड़कें और 43 एलएसबी पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं।
उत्तराखंड: राज्य के लिए 246 मीटर लंबे 09 लंबी अवधि के पुल (एलएसबी) स्वीकृत किए गए हैं जिन पर 40.77 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश होगा। इस पहल को जारी रखते हुए, पीएमजीएसवाई-III के अंतर्गत राज्य में 2,287.95 किलोमीटर लंबी 212 सड़कें और 1,865.34 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 09 एलएसबी पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…