सरकार ने उत्तर प्रदेश में जेवर हवाई अड्डे के पास एक सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने की स्वीकृति दे दी है। नई दिल्ली में आज सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह इकाई भारत सेमीकंडक्टर मिशन के अंतर्गत एचसीएल और फॉक्सकॉन संयुक्त रूप से स्थापित करेंगे।
उन्होंने कहा कि संयंत्र को प्रति माह 20 हजार वेफर्स के लिए डिजाइन किया गया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इसकी डिजाइन आउटपुट क्षमता 36 मिलियन यूनिट प्रति माह है। उन्होंने कहा कि जेवर में नई सेमीकंडक्टर इकाई में 39 अरब रुपये का निवेश किया जाएगा।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पांच सेमीकंडक्टर इकाइयों का पहले से ही निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि इस छठी सेमीकंडक्टर इकाई के साथ, भारत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने की अपनी यात्रा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि 270 शैक्षणिक संस्थानों और 70 स्टार्टअप में विद्यार्थी और उद्यमी नए उत्पादों के विकास के लिए विश्व स्तरीय नवीनतम डिजाइन प्रौद्योगिकियों पर काम कर रहे हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…
भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से खोलने के लिए ईरान…
पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…
श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…