भारत

सरकार ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय बहुपक्षीय समिति गठित की, हादसे में मृतकों की संख्या 254 हुई

सरकार ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए उच्‍चस्‍तरीय बहुपक्षीय समिति गठित की है। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि यह समिति वर्तमान मानक संचालन प्रक्रिया और ऐसी घटनाओं को रोकने तथा निपटने के लिए जारी दिशा-निर्देश की जांच करेगी। समिति, भविष्‍य में ऐसी दुर्घटनाओं से निपटने के लिए व्‍यापक दिशा-निर्देश का सुझाव भी देगी। सरकार ने कहा है कि यह समिति व‍िभिन्‍न संस्‍थाओं द्वारा की जा रही जांच से अलग होगी और ऐसी घटनाओं से निपटने लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने पर ध्‍यान देगी।

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने विमान हादसे पर दुख जताया है और कहा है कि जांच जारी है। श्री नायडू ने बताया है कि विमान में साढे छह सौ फीट की ऊंचाई पर खराबी आई थी और पायलट ने इमरजेंसी की सूचना दी थी। उन्‍होंने कहा कि नाग‍र विमानन मंत्रालय इस हादसे की हर पहलु से जांच कर रहा है। श्री नायडू इस समय एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे हैं।

इससे पहले, गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में विशेषज्ञों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्‍होंने कहा कि गुजरात में फोरेंसिक विशेषज्ञ डीएनए मिलान में के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

उच्‍च अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक साइंस लेब्रोटरी में अभी एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें फॉरेंसिक साइंस की पूरे गुजरात की टीम जो पिछले दो रातों से सभी परिवारों के डीएनए मैच के लिए काम कर रही है। कुल मिलाकर के भारत सरकार से भी बहुत बड़ी संख्‍या में फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट्स की मदद यहां पर भेजी गई है।

इस बीच, दुर्घटना में विमान में सवार 241 यात्रियों और मेडिकल छात्रों सहित 254 लोगों की मौत हो गई।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

9 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

11 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

11 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

11 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

11 घंटे ago