भारत

ISRO नासा के साथ मिलकर विकसित किए गए भू-अवलोकन उपग्रह निसार का अगले हफ़्ते प्रक्षेपण करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो इस महीने की 30 तारीख को शाम 4 बजकर 40 मिनट पर श्रीहरिकोटा से अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ संयुक्त रूप से विकसित किए गए निसार भू अवलोकन उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा। जीएसएलवी एफ-6 हेवी लिफ्ट रॉकेट इस उपग्रह को 743 किलोमीटर दूर सूर्य की कक्षा में स्थापित करेगा। निसार उपग्रह हर 12 दिन में पूरे विश्व को स्कैन करेगा और उच्च-रिज़ॉल्यूशन, सभी मौसम, दिन और रात का डेटा प्रदान करेगा।

नासा के साथ मिलकर तैयार किये गए निसार सेटेलाइट आकाश से भूमि की निखर चित्र प्राप्‍त करेगा। यह पहली बार कोई सेटेलाइट दो रैडार का प्रयोग कर रहा है। नासा द्वारा तैयार किए गए ‘एल’ बैंड रैडार समुंद्र और जंगल के भीतर हो रहे बदलाव की जानकारी देगा और इसरो द्वारा बनाए गए ‘एस’ बैंड रैडार, भूमि के ऊपर हो रहे गतिविधियों की जानकारी दे पाएगा। स्‍वीपसार टेक्‍नोलॉजी का उपयोग भी पहली बार हो रहा है, जिससे भूमि के बड़े भाग की उत्‍तम तस्‍वीर मिल पाएगी।

Editor

Recent Posts

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

2 मिनट ago

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में निर्माणाधीन फ्लीट सपोर्ट शिप श्रृंखला का पहला जहाज, एफएसएस-1 लॉन्च किया गया

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में निर्माणाधीन फ्लीट सपोर्ट शिप श्रृंखला का पहला जहाज, एफएसएस-1, 06…

7 मिनट ago

भारत ने कॉप-31 को पेरिस समझौते में मौजूद कमियों को दूर करने, प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और इसके कार्यान्वयन में तेजी लाने पर दिया जोर

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज फिजी में आयोजित संयुक्त राष्ट्र…

9 मिनट ago

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

10 घंटे ago