भारत

बिहार प्रत्‍येक मतदान केंद्र पर एक हजार दो सौ से कम मतदाता वाला देश का पहला राज्य बना

बिहार देश का पहला राज्‍य बन गया है जहां प्रत्‍येक मतदान केंद्र पर एक हजार दो सौ से कम मतदाता होंगे। निर्वाचन आयोग ने कल यह घोषणा करते हुए कहा कि इस कदम का उद्देश्‍य लंबी कतारों को कम करना और मतदान प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना है।

इसके लिए पूरे राज्‍य में बारह हजार आठ सौ सत्रह नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इससे पहले प्रत्‍येक मतदान केंद्र पर एक हजार पांच सौ मतदाताओं की सीमा थी, जिसे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण – एसआईआर के अंतर्गत संशोधित करके एक हजार दो सौ किया गया है। इसके साथ ही बिहार में मतदान केंद्रों की कुल संख्‍या अब बढ़कर 90 हजार सात सौ बारह हो गई है।

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार में जारी एसआईआर के दौरान अब तक सात करोड़ सोलह लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा किए जा चुके हैं। आयोग ने बताया है कि पहली अगस्‍त से मतदाता सूची के मसौदे में कोई भी व्‍यक्ति किसी मतदाता का नाम जोड़ने, हटाने या सुधार करने से संबंधित आपत्तियां दर्ज करा सकता है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में भारत नवीकरणीय ऊर्जा…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बेआते माइनल-राइजिंगर के साथ बातचीत की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बेआते माइनल-राइजिंगर…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस में जापान के रक्षा मंत्री कोइज़ुमी शिंजीरो से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी ने फिलीपींस के सेबू…

5 घंटे ago

कैबिनेट ने कंटेनर विनिर्माण संवर्धन योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2039-40 तक के लिए…

5 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 के लिए केन्‍द्र प्रायोजित योजना के रूप में प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्‍द्र प्रायोजित एक योजना (सीएसएस),…

5 घंटे ago