सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने विधिक माप विज्ञान (पैकेज्ड कमोडिटीज) नियम, 2011 के नियम 3 में प्रस्तावित संशोधन पर टिप्पणियां प्रस्तुत करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 29.07.2024 थी जिसे अब 30.08.2024 तक बढ़ा दिया गया है।
विधिक माप विज्ञान (पैकेज्ड कमोडिटीज) नियमावली, 2011 में उपभोक्ताओं के हित में सभी पूर्व-पैकेज्ड कमोडिटीज पर निर्माता/पैकर/आयातकर्ता का नाम और पता, उत्पत्ति का देश, कमोडिटी का सामान्य या जेनेरिक नाम, शुद्ध मात्रा, निर्माण का महीना और वर्ष, एमआरपी, यूनिट बिक्री मूल्य, मानव उपभोग के लिए कमोडिटी के अनुपयुक्त होने की स्थिति में सर्वोत्तम उपयोग की तिथि, उपभोक्ता देखभाल विवरण आदि जैसी अनिवार्य जानकारी की घोषणा अधिदेशित की गई है।
तथापि, उक्त नियम, 2011 के नियम 3 में यह प्रावधान है कि सीमेंट, उर्वरक और 50 किलोग्राम से अधिक बैग में बेचे जाने वाले कृषि फार्म उत्पादों को छोड़कर ये नियम 25 किलोग्राम या 25 लीटर से अधिक मात्रा वाले पैकेज्ड वस्तुओं पर लागू नहीं होंगे क्योंकि यह माना जाता है कि खुदरा बिक्री के लिए पैकेज्ड वस्तुएं 25 किलोग्राम से अधिक नहीं होती हैं।
भारत सरकार का उपभोक्ता मामले विभाग ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म सहित बाजार के बढ़ते दायरे को ध्यान में रखते हुए पैकेज्ड वस्तुओं के लिए एकरूपता स्थापित करने हेतु विधिक माप विज्ञान (पैकेज्ड कमोडिटीज) नियम, 2011 में संशोधन पर विचार कर रही है।
विभाग को विभिन्न सुझाव/टिप्पणियाँ प्राप्त हुई हैं, जिनकी वर्तमान में जाँच की जा रही है। विभाग को विभिन्न फेडरेशन, एसोसिएशन और अन्य हितधारकों से भी टिप्पणियाँ/प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने की समय-सीमा बढ़ाने के अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…