अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की मतदाता पहचान प्रणाली की प्रशंसा की

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत की मतदाता पहचान पत्र प्रणाली की प्रशंसा की है और इसे अमरीका के चुनाव विनियमों के लिए मॉडल बताया है। उन्‍होंने भारत की निर्वाचन प्रणाली को चुनावी सुरक्षा का उदाहरण बताया। सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के साथ हाल की बातचीत का उल्‍लेख किया।

उन्‍होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने यह सवाल उठाया था कि बिना अनिवार्य वैध फोटो पहचान पत्र के अमरीका में चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं। डॉनल्‍ड ट्रंप ने इस टिप्‍पणी का हवाला देते हुए अमरीकी कांग्रेस से सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी – यानि सेव अमरीका अधिनियम पारित करने को कहा।

यह प्रस्‍तावित विधेयक संघीय चुनाव में मतदान के लिए और अधिक सख्‍त नियम लागू करने की मांग करता है। इसके अनुसार मतदाताओं को चुनाव के लिए पंजीकरण कराते समय अमरीकी नागरिक होने के दस्‍तावेजी सबूत के साथ-साथ सरकार से जारी वैध फोटो प्रमाण-पत्र उपलब्‍ध कराना होगा।

डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत के आम चुनाव के व्‍यापक पैमाने का भी उल्‍लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत में हाल के आम चुनाव में लगभग 64 करोड़ बीस लाख लोगों ने मतदान किया। उन्‍होंने कहा कि भारत में मतदाताओं के लिए वैध फोटो पहचान पत्र प्रस्‍तुत करना जरूरी है।

Editor

Recent Posts

भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…

11 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…

11 घंटे ago

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां चला रहा

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…

11 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाने वाले मतदाताओं दिया एक और मौका

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…

11 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…

12 घंटे ago

सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया

भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…

12 घंटे ago