सरकार ने उद्योग जगत के हितधारकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए, वस्त्र उद्योग के लिए पीएलआई योजना के अंतर्गत आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
सरकार उद्योग जगत की बढ़ती रुचि को प्रोत्साहित करने के लिए संभावित निवेशकों को इस योजना का लाभ उठाने का एक और अवसर प्रदान कर रही है। अगस्त 2025 से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में मानव निर्मित रेशे (एमएमएफ) परिधान, एमएमएफ फैब्रिक्स और तकनीकी वस्त्र निर्माण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने के बाद, समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
इच्छुक आवेदक अपने प्रस्ताव आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल: https://pli.texmin.gov.in/ के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाना पीएलआई योजना के तहत निवेश के लिए उद्योगों की रूचि और घरेलू वस्त्र निर्माण क्षेत्र में बढ़ती मांग और विश्वास को दर्शाता है।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…
लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…
पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…