बिज़नेस

सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन में गुणवत्ता नियंत्रण पर कार्यशाला आयोजित की; राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के लिए पोर्टल लॉन्च

सरकार ने 8 मई, 2024 को नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में “ग्रीन हाइड्रोजन में गुणवत्ता नियंत्रण: मानक और परीक्षण सुविधा” पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यशाला में स्पष्ट गुणवत्ता मानकों के माध्यम से ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन प्रक्रियाओं के लिए एक समरूप इकोसिस्टम बनाने के लिए आवश्यक कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें ग्रीन हाइड्रोजन परीक्षण सुविधाओं का एक नेटवर्क बनाने और स्वच्छ ऊर्जा को तेजी से अपनाने के लिए कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर, राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के लिए एक समर्पित पोर्टल लॉन्च किया गया, जो मिशन के बारे में जानकारी और भारत में ग्रीन हाइड्रोजन संबंधी इकोसिस्टम के विकास के लिए उठाए गए कदमों के लिए एक ही स्थान पर संपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए काम करेगा। इस पोर्टल को भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव भूपिंदर एस. भल्ला ने संयुक्त रूप से लॉन्च किया। इस पोर्टल को https://nghm.mnre.gov.in/ पर एक्सेस किया जा सकता है।

कार्यशाला के दौरान “भारत में हरित हाइड्रोजन मानक और स्वीकृति प्रणाली” पर एक रिपोर्ट (रिपोर्ट यहां देखी जा सकती है) और “भारत की हरित हाइड्रोजन क्रांति” पर एक अन्य रिपोर्ट (रिपोर्ट यहां देखी जा सकती है) भी जारी की गई।

कार्यशाला में पांच पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं, जहां अग्रणी तकनीकी संस्थानों, नियामकों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने हरित हाइड्रोजन इकोसिस्टम से संबंधित निम्नलिखित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

  • हरित हाइड्रोजन इकोसिस्टम: अनिवार्यताएं, समस्याएं और आगे का रास्ता
  • हाइड्रोजन भंडारण में मानक
  • इलेक्ट्रोलाइजर विनिर्माण और प्रदर्शन के मानक
  • हरित हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्रों और प्रणालियों के लिए मानक
  • हरित हाइड्रोजन आधारित अनुप्रयोग

कार्यशाला में मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, सरकारी एजेंसियों, उद्योग, संघों, अनुसंधान संस्थानों, प्रयोगशालाओं और शिक्षाविदों सहित लगभग 300 हितधारकों ने भाग लिया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

14 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

19 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

19 घंटे ago