कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए मुख्य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं रबी) के उत्पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य कृषि फसलों के आंकड़ों को मंजूरी देते और जारी करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार खेती और किसानों की समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है। और, इसी का सदपरिणाम है कि हमारे कृषि क्षेत्र की निरंतर प्रगति हो रही है।
कृषि फसलों के उत्पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान हेतु राज्यों से प्राप्त फसलों के क्षेत्रफल को रिमोट सेंसिंग, साप्ताहिक फसल मौसम निगरानी समूह और अन्य एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के साथ सत्यापित किया गया है। इसके अलावा, उपज अनुमान फसल कटाई प्रयोगों (सीसीई), पिछले प्रवृत्तियों और अन्य सहयोगी कारकों पर आधारित हैं। दूसरे अग्रिम अनुमान में केवल खरीफ एवं रबी मौसम शामिल होते हैं, ज़ायद मौसम को तीसरे अग्रिम अनुमान में शामिल किया जाएगा।
इस बार खाद्यान्न उत्पादन का परिदृश्य बहुत मज़बूत और रिकॉर्ड स्तर का दिखाई दे रहा है। वर्ष 2025-26 के दूसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1741.44 लाख मीट्रिक टन और रबी खाद्यान्न उत्पादन 1745.13 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। यह पिछले वर्ष के खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1694.60 लाख मीट्रिक टन और रबी खाद्यान्न 1691.66 लाख मीट्रिक टन की तुलना में क्रमशः लगभग 46 एलएमटी (2.8%) एवं 53 एलएमटी (3.2%) अधिक है।
खरीफ चावल का उत्पादन रिकॉर्ड 1239.28 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है जो 2024-25 के 1227.72 लाख मीट्रिक टन की तुलना में, 11.56 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि दर्शाता है। रबी चावल का उत्पादन 167.20 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 1202.10 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 1179.45 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की तुलना में 22.65 लाख मीट्रिक टन अधिक है।
श्री अन्न (खरीफ) का उत्पादन 123.43 लाख मीट्रिक टन और श्री अन्न (रबी) का उत्पादन 30.98 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। खरीफ मक्का का उत्पादन रिकॉर्ड 302.47 लाख मीट्रिक टन और रबी मक्का का उत्पादन रिकॉर्ड 159.03 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है, फलस्वरूप पोषक/मोटे अनाजों में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। पोषक/मोटे अनाज (खरीफ) का उत्पादन 425.89 लाख मीट्रिक टन और पोषक/मोटे अनाज (रबी) का उत्पादन 213.41 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है।
तूर एवं चने का उत्पादन क्रमश: 34.55 लाख मीट्रिक टन एवं 117.92 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है एवं मसूर का उत्पादन 17.33 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है।
खरीफ एवं रबी मूंगफली का उत्पादन क्रमश: 112.94 लाख मीट्रिक टन एवं 7.97 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। खरीफ मूंगफली का उत्पादन पिछले वर्ष के 104.12 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की तुलना में 8.82 लाख मीट्रिक टन अधिक है। सोयाबीन का उत्पादन 127.20 लाख मीट्रिक टन एवं रेपसीड और सरसों का उत्पादन 133.31 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है। कपास का उत्पादन 290.91 लाख गांठे (प्रत्येक गांठ 170 किलोग्राम) और गन्ने का उत्पादन 5001.97 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है।
खरीफ फसलों के उत्पादन अनुमान तैयार करते समय फसल कटाई प्रयोग (सीसीई) आधारित उपज पर विचार किया गया है। इसके अलावा, कुछ फसलों जैसे तूर, गन्ना, अरंडी आदि की सीसीई अभी जारी है। रबी फसलों का उत्पादन औसत उपज पर आधारित है, अत: सीसीई के आधार पर बेहतर उपज अनुमान प्राप्त होने पर ये आंकड़े क्रमिक अनुमानों में परिवर्तन के अधीन हैं।
भारतीय रेलवे ने नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में संचालन को सुदृढ़ करने, लाइन क्षमता बढ़ाने…
भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे तथा स्विट्जरलैंड…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज जल शक्ति मंत्रालय के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने आज एनएच-752डी…