स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा के मामले में संबंधित संस्थान के प्रमुख को अधिकतम छह घंटे के भीतर संस्थान की तरफ से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराना अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक अतुल गोयल ने इस संबंध में केंद्र सरकार के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के प्रमुख को पत्र लिखा है। यह निर्देश हाल ही में कोलकाता में एक डॉक्टर की हत्या की घटना और इस मुद्दे पर रेजिडेंट डॉक्टरों के विरोध के मद्देनजर आया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि हाल ही में यह देखा गया है कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा आम हो गई है और कई स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी के दौरान हिंसा का सामना करना पड़ता है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…