भारत

दिल्ली-NCR में खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेप 2 लागू

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु की खराब गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का दूसरा चरण (ग्रेप 2) आज सुबह आठ बजे से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लागू हो गया है। यह निर्णय नई दिल्ली, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उप-समिति की बैठक के दौरान लिया गया। समिति ने लोगों से अक्टूबर से जनवरी के दौरान धूल उड़ाने वाली निर्माण गतिविधियों से बचने का आग्रह किया है। समिति ने ठोस कचरा और जैव ईधन को खुले में जलाने से बचने के लिए भी कहा है।

ग्रेप के दूसरे चरण में 11 सूत्रीय कार्य योजना पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस योजना के अंतर्गत ऐ‍जेंसी द्वारा निर्धारित सड़कों पर नियमित आधार पर यांत्रिक और सूखी सफाई की जाएगी। इसके अलावा इन सड़कों पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव भी किया जाएगा। इससे निर्माण और विध्वंस स्थलों पर धूल नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू करने के लिए निरीक्षण तेज होगा। समिति ने एनसीआर में सभी चिन्हित हॉटस्पॉट में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्रित और लक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। इसमें वैकल्पिक बिजली उत्पादन सेटों और उपकरणों के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

6 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

6 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

6 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

6 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

10 घंटे ago