भारत

लोक आस्‍था का महापर्व छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू

लोक आस्‍था का महापर्व छठ आज से नहाय–खाय के साथ शुरू हो रहा है। सूर्योपासना के चार दिन के इस पावन अनुष्‍ठान में कल देर शाम खरना का विधान संपन्‍न होगा। इसके बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। सात नवंबर बृहस्‍पतिवार की संध्‍या अस्‍ताचलगामी सूर्य और शुक्रवार प्रात: उदीयमान सूर्य को अर्घ्‍य अर्पण के साथ ही महापर्व का समापन होगा।

सूर्य देव को अर्घ्‍य अर्पण आमतौर पर पावन नदियों के तट पर संपन्‍न होता है। विभिन्‍न सूर्य मंदिरों के छठ घाटों पर भी अर्घ्‍य दिया जाता है और पूजा संपन्‍न होती है।

बिहार में बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु औरंगाबाद के देव, पटना के ओलार्क और नालंदा जिले के ओंगारीधाम सूर्य मंदिर पहुंचे हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

9 घंटे ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

11 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

12 घंटे ago