भारत

एच.डी. रेवन्ना को दुराचार और अपहरण के मामले में हिरासत में लिया गया

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के पुत्र एच.डी. रेवन्ना को दुराचार और अपहरण के मामले में हिरासत में लिया गया है। बेंगलुरु की एक अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद विशेष जांच दल ने उन्हें गिरफ्तार किया। एच.डी. रेवन्ना पर उस महिला के अपहरण का आरोप है जिसने दुराचार की शिकायत की थी। अपहृत महिला को हुनसूर तालुक में रेवन्ना के कार्मिक सहायक के घर से बचाया गया। एच. डी. रेवन्ना के बेटे प्रज्वल रेवन्ना पर भी दुराचार का आरोप है और एसआईटी ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रज्वल रेवन्ना को जारी राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

Editor

Recent Posts

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

2 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

2 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

20 घंटे ago