भारत

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश और बर्फबारी जारी

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश और बर्फबारी जारी है। प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में रूक-रूककर बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से भारी बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। प्रदेश के लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले की ऊंची चोटियों में रूक रूक कर बर्फबारी हो रही है जबकि शिमला सहित मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी रूक रूक कर बारिश का क्रम जारी है।

प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 211 अन्य सडक मार्ग यातायात के लिए बंद है, जबकि अटल टनल रोहतांग में भी यातायात प्रभावित है। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में एक फीट तक बर्फबारी से जिले के 90 फीसदी गांवों में बिजली ठप है, यहां प्रशासन द्वारा आज सभी शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में आज और कल भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Editor

Recent Posts

बिहार आज अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है

बिहार आज अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। वर्ष 1912 में आज ही के…

3 घंटे ago

श्रीलंका की सरकारी कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बड़ी वृद्धि की

श्रीलंका की सरकारी कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बड़ी वृद्धि…

3 घंटे ago

ईरान ने इस्राएल के दिमोना और नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र के आसपास मिसाइलें दागीं

ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि इस्राइल के दिमोना और नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र…

4 घंटे ago

IIT बॉम्बे में ‘भारत इनोवेट्स डीप-टेक प्री-समिट’ का उद्घाटन किया गया

भारत के सबसे आशाजनक डीप-टेक उद्यमों के राष्ट्रीय प्रदर्शन के रूप में आयोजित होने वाले…

16 घंटे ago

सरकार ने राज्यों को व्यावसायिक एलपीजी के 20% अतिरिक्त आवंटन को मंजूरी दी

सरकार ने राज्यों को व्यावसायिक एलपीजी के 20 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन को मंजूरी दे दी…

16 घंटे ago