मौसम विभाग ने देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अगले 5 – 6 दिनों के दौरान बहुत तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अगले 5 दिनों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बहुत तेज वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा है कि कल तक दक्षिण कर्नाटक और 12 अक्टूबर तक लक्षद्वीप, केरल और माहे में भी मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुद्दूचेरी और कराईकल में भी शुक्रवार तक तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के…
अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड द्वारा बालाजी वेफर्स प्राइवेट…
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के बीच अधिक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…