भारत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाढ़ से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिले में मानसूनी बारिश के कारण बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, प्रदेश में भयंकर आपदा आई है और बहुत तबाही हुई है। हम चिनूक हेलिकॉप्टर के माध्यम से मणिमहेश में फंसे हुए यात्रियों को निकालने में सफल हुए हैं और यह अभियान अभी भी जारी है। सभी को युद्धस्तर पर कार्य करने के लिए कहा गया है। इस तबाही ने हिमाचल प्रदेश में काफी नुकसान पहुंचाया है। जहां बिजली नहीं है, पीने के पानी की योजनाएं नहीं है, सड़के बह गई हैं, उनको दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हम आपदा प्रभावित परिवारों को बसाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं भारत सरकार से भी अनुरोध करता हूं कि हमें विशेष राहत पैकेज तुरंत प्रभाव से दें।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

5 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

7 घंटे ago