रंगों का त्यौहार होली आज पूरे देश में पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

रंगों का त्यौहार होली आज पूरे देश में पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्यौहार वसंत ऋतु के आगमन और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह एकता और सद्भावना को बढ़ावा देता है।

कल होलिका दहन के साथ इस त्‍यौहार की शुरूआत हुई। आज धुलेंडी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, “होली के पावन अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

रंगों का त्योहार होली खुशियाँ और उत्साह लेकर आता है। यह त्योहार हमारे जीवन में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। होली के विविध रंग विविधता में एकता के मूल्यों को दर्शाते हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। ये पर्व हमें अपने आस-पास प्रेम और सकारात्मकता फैलाने की सीख देता है। यह रंगों का त्योहार आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भर दे।’’

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, जो हमें नवीन सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। इस मंगलमय उत्सव को उल्लासपूर्वक मनाते हुए, आइए हम इसके प्रेम के संदेश को अपनाएँ। होली के जीवंत रंग हमें भारत की सांस्कृतिक विविधता की याद दिलाते हैं, जो इन रंगों की तरह एक साथ मिलकर हमारे देश की अद्भुत छवि अनेकता में एकता को प्रस्तुत करते हैं।

इस होली पर हम संकल्प लें कि हमारे विचार करुणा से रंगे हों, हमारे कर्म मानवता की सेवा में समर्पित हों और हमारी सोच राष्ट्र के सुनहरे भविष्य की ओर केंद्रित हो।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि यह त्यौहार सभी के जीवन में नया उत्साह और ऊर्जा भरे और देशवासियों में एकता के रंग को और गहरा करे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी का पोस्ट जारी किया: “आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ करे, यही कामना है।”

Editor

Recent Posts

एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के अंतर्गत विकल्प चुनने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

केंद्र सरकार के पात्र कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को वित्त मंत्रालय, भारत…

7 घंटे ago

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और केन्याई समकक्ष ने संयुक्त रूप से भारत-अफ्रीका स्मारक स्तंभ का अनावरण किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और केन्या की रक्षा मंत्रिमंडल सचिव (रक्षा मंत्री) रोसलिंडा सोइपन…

7 घंटे ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में सुरक्षा बलों के…

7 घंटे ago

मौसम विभाग ने राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश के विभिन्‍न भागों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज तेज बारिश के…

9 घंटे ago

एनएचआरसी ने ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर समुद्रतट पर एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें कहा…

9 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में भारतीय लागत लेखाकार संस्थान के राष्ट्रीय छात्र दीक्षांत समारोह में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में भारतीय लागत लेखाकार संस्थान के राष्ट्रीय छात्र…

9 घंटे ago