गृह मंत्री अमित शाह ने नागालैंड को SDRF के केन्द्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 20 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने को मंज़ूरी दी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2025-26 के लिए नागालैंड को दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत सहायता प्रदान करने के लिए SDRF में केन्द्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 20 करोड़ रूपए की अग्रिम राशि जारी करने की स्वीकृति दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, केन्द्र सरकार, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है।

वर्ष 2025-26 में केन्द्र सरकार पहले ही SDRF के तहत 27 राज्यों को 15,554 करोड़ रुपये और NDRF के तहत 15 राज्यों को 2,267.44 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (SDMF) से 21 राज्यों को 4,571.30 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDMF) से 9 राज्यों को 372.09 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

केन्द्र सरकार ने बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित सभी राज्यों को आवश्यक NDRF टीमों, सेना और वायु सेना की तैनाती सहित सभी सहायता प्रदान की है। इस वर्ष मानसून के दौरान, बचाव और राहत कार्यों के लिए 30 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में NDRF की सर्वाधिक 199 टीमों की तैनाती की गई थी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज राज्यसभा को संबोधित किया, हरिवंश को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राज्यसभा को संबोधित करते हुए हरिवंश को राज्यसभा के उपसभापति…

2 घंटे ago

भारत और चीन ने नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन की द्विपक्षीय परामर्श बैठक आयोजित की

भारत और चीन ने नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन- एस.सी.ओ. की द्विपक्षीय परामर्श बैठक…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री…

6 घंटे ago

IGI हवाईअड्डे पर स्पाइसजेट और अकासा के विमानों से जुड़ी जमीन पर हुई घटना; डीजीसीए ने जांच शुरू की

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर टर्मिनल 1 के बे-संख्या 106 के पास…

7 घंटे ago

आईपीएल में पंजाब किंग्स ने मुंबई में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में, आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।…

8 घंटे ago