भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू में आयोजित एक बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू में आयोजित एक बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक (आईबी), जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और डीजीपी, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने श्री अमरनाथजी यात्रा, 2025 को शांतिपूर्वक आयोजित करने के लिए केन्द्रशासित प्रदेश प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर जोर दिया। गृह मंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया।

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में हाल में अचानक आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य में सभी सुरक्षा बलों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की, जिससे कई लोगों की जान बचाई गई। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

Editor

Recent Posts

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

10 घंटे ago

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…

10 घंटे ago

पश्चिम एशिया में व्यापार व्यवधानों के बीच निर्यातकों को समर्थन देने के लिए सरकार ने RoDTEP दरों और मूल्य सीमाओं को बहाल किया

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…

11 घंटे ago

श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की

श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…

11 घंटे ago