भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली कार विस्फोट की घटना पर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली कार विस्फोट की घटना पर आज नई दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की। पहली बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, NIA के महानिदेशक और दिल्ली पुलिस कमिश्नर उपस्थित थे। जम्मू-कमिश्नर के पुलिस महानिदेशक वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। दूसरी बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) के महानिदेशक, NIA के महानिदेशक, फोरेंसिक साइंस सर्विस (DFSS) के निदेशक, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के प्रधान निदेशक व निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

घटना के तुरंत बाद सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कल हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस, एनआईए, एनएसजी और फोरेंसिक की टीमों ने जाँच शुरू कर दी है और विस्फोट का सटीक विवरण जल्द ही सामने आ जाएगा।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक धीमी गति से चल रहा वाहन लाल बत्ती पर रुका और उसी वाहन में विस्फोट हुआ। दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियाँ रोकथाम अधिनियम- विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विस्फोट के बाद स्थिति का जायजा लिया और गृह मंत्री अमित शाह से बात की। अमित शाह ने कार विस्फोट स्थल का दौरा किया और एल.एन.जे.पी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। गृहमंत्री ने विस्फोट की गहन जाँच का वादा किया।

अधिकारियों ने किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को तुरंत सहायता सुनिश्चित करने के लिए आपात हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। दिल्ली पुलिस आपातकाल के लिए 112, दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष के लिए: 011-229 100 10 या 011-229 100 11, एलएनजेपी अस्पताल के लिए 011-232 334 00 दिल्ली अग्निशमन सेवा के लिए: 101, एम्बुलेंस के लिए: 102 या 108 और एम्स ट्रॉमा सेंटर के लिए 011-265 944 05 हैं। दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्‍टेशन को बंद कर दिया गया है। उन्‍होंने बताय

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

5 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

5 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

5 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

7 घंटे ago