भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे में पूना लाइफस्पेस इंटरनेशनल का भूमिपूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे में पूना लाइफस्पेस इंटरनेशनल का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यहां बन रहे मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर में आने वाले दिनों में पुणे शहर के साथ-साथ 6 हज़ार विद्यार्थी राज्यभर से यहां मेडिकल साइंस का अध्य्यन करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 एकड़ का ये क्षेत्र आने वाले समय में पुणे और पूरे पश्चिम महाराष्ट्र की सेवा के लिए उपलब्ध होगा। अमित शाह ने कहा कि PHRC लाइफ साइंस ऑर्गेनाइज़ेशन ने एक नई दिशा, नए दृष्टिकोण और नया दौर शुरू करने की दृष्टि से 14 एकड़ में 14 लाख वर्ग फुट में मेडिकल सेवाएं, शिक्षा और मेडिकल रिसर्च का काम आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

अमित शाह ने कहा कि विगत 11 साल में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने 140 करोड़ भारतीयों के स्वास्थ्य को हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ सुधारने और उसे मज़बूत करने की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि पहले देश में 15 करोड़ शौचालय बनाए और स्वच्छता के संस्कार को मोदी जी ने छोटे बच्चों और युवाओं में प्रस्थापित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने योग दिवस की शुरूआत की जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने के लिए ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया के माध्यम से देश में एक नए कल्चर का निर्माण हुआ। इसके साथ मिशन इंद्रधनुष के तहत नवजात से 16 साल तक के बच्चे को वैक्सीन की सुरक्षा देशभर में मुफ्त उपलब्ध करावाई। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के गरीबों के 5 लाख रूपए तक का इलाज मुफ्त उपलब्ध कराया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने मेडिकल की सीटें दो गुना कीं, पोस्ट ग्रेजुएट सीटें भी ढाई गुना कीं और गरीबों के लिए दवाएं प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र के माध्यम से मात्र 20 प्रतिशत मूल्य पर उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि 2013-13 में भारत सरकार का स्वास्थ्य का बजट 37 हज़ार करोड़ रुपए था और 2025-26 में मोदी जी ने हॉलिस्टिक व्यू के साथ इसे बढ़ाकर 1 लाख 37 हज़ार करोड़ रूपए कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देशभर में 730 इंडीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब्स बनाईं, 3382 पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाईं और 602 क्रिटिकल केयर बॉक्स बनाए। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने ये सारी व्यवस्थाएं देश में एक सुविचारित हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ देश के नागरिकों का स्वास्थ्य सुधारने के लिए कीं। उन्होंने कहा कि एक प्रकार से स्वास्थ्य को छूने वाले हर कार्यक्रम, विशेषकर मेडिकल शिक्षा और उसमें रिसर्च, पर खास ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज नहीं जुड़ता और स्वास्थ्य की सुरक्षा का भाव जनआंदोलन नहीं बनता, तब तक कोई सरकार देश के सभी नागरिकों की सुरक्षा नहीं कर सकती।

Editor

Recent Posts

अमरीकी सेना ने ईरान के रॉकेट लॉन्चरों पर हमले किए, जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में अमरीकी ठिकानों को निशाना बनाया

अमरीका ने कल रात होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित लारक द्वीप पर ईरान के सैन्य ठिकानों…

4 घंटे ago

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा – वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत या उससे अधिक रहने की संभावना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के किर्गिस्तान दौरे पर बिश्केक पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

प्रधानमंत्री ने आज ताशकंद में शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस वर्ष ताशकंद में…

4 घंटे ago

राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण ने जैव-विविधता संरक्षण के लिए पहुँच एवं लाभ-साझाकरण निधि में 5.68 करोड़ रुपये जारी किए

राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण(एनबीए) ने जैविक संसाधनों के उपयोग से उत्पन्न पहुंच एवं लाभ-साझाकरण(एबीएस) तंत्र के…

4 घंटे ago